{"_id":"602c18cf8ebc3ee9346697e7","slug":"weddings-decorated-in-banquet-hall-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5257108181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक्वट हॉल में सजे मंडपों में गूंजी शहनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक्वट हॉल में सजे मंडपों में गूंजी शहनाईं
विज्ञापन
शादीयों के सीजन में सजे शहर के बैंक्वेट हॉल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बैंक्वट हॉल में सजे मंडपों में गूंजी शहनाईं
मुजफ्फरनगर। मां सरस्वती के पर्व वसंतोत्सव पर लोगों ने नए कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त कराए। महीनों से विवाह सीजन नहीं होने के कारण वसंत पंचमी पर शुभ माने जाने वाले शादियों का धूमधड़ाका हुआ। विवाह मंडपों में शहनाइयां गूंजी और गली मोहल्लों में चढ़त में बैंडबाजों की धुन पर थिरकते नजर आए। शहर और कस्बों के बैंक्वट हॉल और धर्मशालाओं, पंचायत घरों में विवाह मंडप में धूम मची रही। शाम को बच्चों ने खुले पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।
भोपा रोड, जानसठ रोड़, रुड़की रोड पर बैंक्वट हॉल में शादियों का जश्न रहा। डीजे और बैंडबाजों की धुन पर लोगों ने खुशियों का इजहार किया। शहर के अलावा कस्बों में धर्मशालाओं, बैंक्वट हॉलों में सड़कों पर निकली चढ़त में लोग थिरकते नजर आए। बैंक्वट हॉल संचालक अभिषेक बंसल ने बताया काफी दिनों से शादियों का सीजन बंद चल रहा है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शादियां शुरू होंगी। शुभ माने जाने वाले वसंत पर्व के लिए युगल की शादी के लिए पहले से बुक था। वहीं पुरोहित हरिओम शास्त्री ने बताया वसंत पंचमी को नए कार्य के मुहूर्त और विवाह का योग बेहतर माना जाता है। शहर की आदर्श कॉलोनी निवासी नेहा और हनुमानपुरी निवासी नितिन आदि कहते हैं कि बच्चों ने प्यार की डोर से पतंगबजी पेंच लड़ाकर वसंतोत्सव का लुत्फ उठाया। उधर, स्कूल कॉलेज में भी पर्व मनाया गया। यज्ञ, हवन किए गए। पर्व पर कचहरी में कई अधिवक्ताओं ने चैंबर का हवन पूजन के साथ शुभ मुहूर्त किया। शहर के प्रतिष्ठित मार्केट में मंगलवार होने के बावजूद नए कारोबार शुरूआत करने वालों ने मुहूर्त किया।
परंपरागत होली स्थलों पर रखी होलिका
मुजफ्फरनगर। होलिका पर्व के पूजन के लिए वसंत पंचमी को परंपरागत लकड़ी और उपले डालकर श्रीगणेश किया गया। देवी मंदिर के पंडित मुकेश त्रिपाठी बताते हैं कि वसंत पंचमी को सरस्वती पूजन के साथ होली की नींव डाली जाती है। शहर में रिकार्ड के अनुसार 123 स्थानों पर होलिका वसंत रखा गया। शहर के भारत माता चौक पर होलिका वसंत रखना गया। पूजन पंडित करुणा शुक्ल, राहुल शुक्ल ने कराया। अरुण, प्रमोद, सुनील, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गणपतिधाम में हुआ विशेष पूजन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के गणपतिधाम में मां सरस्वती का विशेष पूजन हुआ। पूरे धाम को पतंगों से सजाया गया। पूजन के उपरांत मीठे पील चावलों का प्रसाद बांटा गया। अशोक गर्ग, भीमसेन कंसल, अनिल गोयल, जयप्रकाश, कल्लू, कैलाशचंद, ज्ञानी, विनोद, कुलदीप आदि मौजूद रहे।