{"_id":"5ec173498ebc3e90420455e0","slug":"webinar-on-the-changed-circumstances-from-corona-muzaffarnagar-news-mrt482199880","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बदली परिस्थितियों पर वेबिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बदली परिस्थितियों पर वेबिनार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। दुनिया में कोरोना के प्रभाव पर आयोजित वेबिनार में देश भर के विश्वविद्यालयों से जुड़े रिसर्च स्कॉलर ने भाग लिया।
वेबिनार का शुभारंभ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. राजीव कुमार ने किया। प्राचार्या डा. सीमा जैन ने वेबिनार में भाग लेने वालों का स्वागत किया। संयोजिका डा. संतोष कुमारी ने रूपरेखा प्रस्तुत की। राजीव कुमार ने कहा कि कोरोना ने संपूर्ण विश्व को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया है। अर्थव्यवस्था न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग के प्रो. रूपनारायण ने कहा कि कोरोना सर्वव्यापी महामारी है। भारत अभी बहुत हद तक बचा है। शाम को द्वितीय सत्र जूम एप पर हुआ। यूके की नीलम अग्रवाल, आरजी कॉलेज मेरठ की डा. बोनानी मिश्रा ने विचार रखे। प्रबंध समिति के राजकुमार जैन, राजेश जैन और संजय जैन ने कॉलेज के प्रयास को सराहा। वेबिनार में 120 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात के लोग भी शामिल रहे। कॉलेज की ओर से डा. वर्चसा सैनी, डा. सविता वशिष्ठ,डा. निशा गुप्ता, डा. सोनाली, डा. मनीषा अग्रवाल, डा. रेशू चौहान, डा. प्रियंका, डा. छाया, डा. पारूल जैन, डा. अमरदीप, डा. वंदना, डा. नीता भटनागर ने शोधपत्र प्रस्तुत किए।