फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Weapons roaming on the road in Muzaffarnagar, three loaded tempos parked outside the gun house owner's house

UP: पल्ला झाड़ते रहे जिम्मेदार, सड़क पर घूमते रहे हथियार, गन हाउस के मालिक के घर के बाहर लदे खड़े तीन टेंपो

Wed, 13 Sep 2023 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Sep 2023 02:57 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में गन हाउस में रखे हथियारों का मामला तूल पकड़ रहा है। गनहाउस के मालिक ने अपने घर में हथियारों को रखने से इनकार कर दिया है। तो वहीं पुलिस ने जबरदस्ती हथियार रिसीव कराने का आरोपी है। अब तीन टैंपो हथियारों से लदे हुए उसके घर के बाहर खड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Weapons roaming on the road in Muzaffarnagar, three loaded tempos parked outside the gun house owner's house
वाहनों में लदे हथियार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में दुकान के विवाद में एडीएम वित्त एवं राजस्व के आदेश पर अंसारी रोड स्थित जैदी गन हाउस खाली करा दिया गया है। यहां रखी गईं 125 बंदूकों को पहले पुलिस कोतवाली ले गई। इसके बाद देर रात संचालक के भाई को बुलाकर हथियार रिसीव करा दिए। हथियारों से लदे टेंपू आधी रात तक सड़कों पर घूमते रहे। दुकानदार का कहना है कि वह घर पर बंदूकों को नहीं रख सकते।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि लगभग बीस साल पहले राशिद से गन हाउस संचालक जफर व मोहम्मद आलम ने दुकान को किराए पर लेकर जैदी गन हाउस के नाम से शस्त्र की दुकान खोली थी। कुछ दिन बाद दुकान को लेकर विवाद हो गया। यह मामला एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में विचाराधीन था। पिछले महीने न्यायालय ने दुकान खाली करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नायब तहसीलदार राजीव कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुकान को खाली करा दिया और वहां से मिले 125 बंदूक, दो रिवाल्वर और दो पिस्टलों को पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। इसके बाद मामला उलझ गया।

पुलिस ने जफर और उसके भाई को कोतवाली बुलाकर बंदूकों को ले जाने की बात कही, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। संचालकों का कहना है कि वह कानूनी रूप से शस्त्र अपने घर में नहीं रख सकते। गन हाउस संचालन के नियम हैं।

देर रात पुलिस ने संचालक के भाई को बुलाकर हथियार रिसीव करा दिए। इसके बाद पुलिस ने इन लाइसेंसी हथियारों से लदे तीन टेम्पो संचालक के घर भेज दिए। यहां देर रात तक हथियार देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

Weapons roaming on the road in Muzaffarnagar, three loaded tempos parked outside the gun house owner's house
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : Amar Ujala

संचालक ने मांगा था समय
संचालक हसनैन ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था कि जिला जज के न्यायालय में प्रार्थना पत्र विचाराधीन है। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते निस्तारण नहीं हो रहा है। इसी वजह से समय दिया जाना चाहिए।

इन्होंने कहा
न्यायालय के आदेश का पालन कर जैदी गन हाउस की दुकान को खाली कराया गया है। वहां रखे शस्त्र पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। इस बारे में अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की गई है। - राम आशीष यादव, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed