{"_id":"58bef3894f1c1b2f65dc4048","slug":"weapons-mobile-restricted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर हथियार, मोबाइल प्रतिबंधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर हथियार, मोबाइल प्रतिबंधित
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतगणना को लेकर 114 मतगणना पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन और हथियार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिला पंचायत के सभागार में जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के मतों की गिनती के लिए मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
डीएम डीके सिंह ने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति का कोई भी व्यक्ति किसी प्रत्याशी का एजेंट नहीं बन सकता। सरकारी सुरक्षा पाने वाला भी एजेंट नहीं बन पाएगा। यदि कोई अपराधों में संलिप्त व्यक्ति एजेंट बनता है तो उसके खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी। डीएम ने मतगणना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि वह सुबह आठ बजे से पहले मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं। मतगणना के समय कोई लापरवाही न करें। अपनी ड्यूटी निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं गंभीरता के साथ करें।
किसी भी प्रत्याशी और उसके एजेंट से कोई अनावश्यक वार्ता न की जाए। मतगणना में किसी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मतगणना केंद्र पर कोई अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। इस अवसर पर डायट प्राचार्य पीके उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मतगणना और होली पर बंद रहेंगे शराब के ठेके
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डीके सिंह ने 11 और 13 मार्च को शराब की सभी प्रकार की दुकानें बंद करने के आदेश दिए हैं। 11 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना और 13 मार्च को होली के त्यौहार के मद्देनजर ऐसा किया गया है। डीएम दिनेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए 11 मार्च को शराब की जिले की समस्त दुकानें बंद रहेंगी।
देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर की थोक और फुटकर दुकान, मॉडल शॉप, भांग की दुकानें, बार, डिनेचर्ड स्प्रिट की थोक और फुटकर की दुकानें तब तक बंद रहेगी जब तक मतगणना का कार्य पूरा नहीं हो जाता। इसी तरह फाग के दिन समस्त प्रकार की शराब की दुकानें शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। जिला प्रशासन के आदेश का पालन नहीं करने वाली शराब की दुकानों पर सीधे कार्रवाई होगी। डीएम ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
गिनती के बाद से रंग के समाप्ति तक गश्त
होली और मतगणना का समय नजदीक आने से पुलिस प्रशासन की टेंशन बढ़ती जा रही है। हुड़दंग और बवाल रोकने के लिए अफसरों ने व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है। अफसरों ने उच्चाधिकारियों से चार कंपनी पीएसी बल की मांग की गई है। फोर्स आने के बाद सभी थानों को भेज दिया जाएगा।
शनिवार को मतगणना और सोमवार को होली का त्योहार होने के चलते जनपद में हुड़दंग और झगड़ों की संभावना जताई जा रही है। गिनती के बाद समर्थकों के बीच तनाव न हो और फाग के दिन रंग के बहाने झगड़ा न होने पाए इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अफसर अतिरिक्त पुलिस बल की सहायता से शांति रखने के प्रयास में हैं, इसके लिए बाहर से अतिरिक्त फोर्स मंगाए जाने की तैयारी की जा रही है।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार कंपनी पीएसी बल की मांग उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजी गई है। मतगणना के लिए पहले से ही बाहर का फोर्स शहर में है। इस फोर्स को और शासन द्वारा भेजे जाने वाली फोर्स को जनपद के सभी 20 थानों को आवंटित किया जाएगा। रंग वाले दिन सुबह छह से दोपहर दो बजे तक अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। बताया कि गिनती के बाद होली की समाप्ति तक जनपद में फोर्स की गश्त बढ़ाई जाएगी।