फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   We should never ego after donating: Shastri

हमें दान देकर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए : शास्त्री

Wed, 17 Mar 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
We should never ego after donating: Shastri
हमें दान देकर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए : शास्त्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कथा व्यास हिमेेश शास्त्री ने कहा हमें दान देकर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। दान वही है जिसका पता भी न चले और मन में लैस मात्र भी अहंकार पैदा न हो। श्रीजी सेवा समिति के तत्वावधान में सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस मुख्य यजमान इंजीनियर भोपाल सिंह अहलावत द्वारा सहपरिवार व्यास पूजन किया गया।
कथाव्यास हिमेश शास्त्री ने बुधवार को नरसिंह अवतार का वर्णन किया। नरसिंह अवतार के बाद वामन अवतार लेकर प्रभु ने किस प्रकार बाली के दानी होने के अहंकार का नाश किया। उसका वर्णन महाराजश्री ने किया। वामन अवतार के उपरांत राम जन्म का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। राम जन्म के बाद कृष्ण जन्म का भी वर्णन महाराजश्री ने किया। कथा में पंडित राज भारद्वाज, राम कुमार सराफ, अनिल अग्रवाल, बाबू राम कौशल, मनीष चौधरी, समाजसेवी संजय गुप्ता, विनय शर्मा, ईश कौशल, पीयूष शर्मा, संजीव धीमान, वेदपाल, अजय अग्रवाल, अमरीश त्यागी व ललित अरोरा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर में स्थित राधाकृष्ण नागो वाला मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास से भाग लिया और भजनों पर नृत्य कर मन मोह लिया। कथा व्यास पंडित जितेंद्र मिश्रा महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया। इस दौरान पंडाल को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था और चारों तरफ गुब्बारों से सजावट की गई थी। मुख्य यजमान मनीष चौधरी व उनकी धर्मपत्नी निधि चौधरी रही। इस मौके पर सुरेंद्र मित्तल, कुणाल लक्की चौधरी, अमित चौहान, मनीष चौधरी उर्फ गोलू, सक्षम चौधरी, कृष्णा चौधरी, रवि मित्तल, विक्की चावला, संजय मदान का कथा के आयोजकों ने स्वागत किया।

नई मंडी के राधा कृष्ण मंदिर में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।

नई मंडी के राधा कृष्ण मंदिर में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed