{"_id":"61fac98a7cde38497426b7b9","slug":"wazirabad-won-the-final-match-by-defeating-the-provisional-team-muzaffarnagar-news-mrt57558078","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीराबाद ने अथाई टीम को हराकर फाइनल मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीराबाद ने अथाई टीम को हराकर फाइनल मैच जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। नेहरू युवा केंद्र द्वारा गांव वजीराबाद में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वालीबाल के फाइनल मैच में वजीराबाद की टीम ने अथाई की टीम को हरा दिया। विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में प्रतियोगिता का शुभारंभ शासकीय अधिवक्ता सहदेव सिंह ने फीता काटकर किया। जिसके बाद विभन्न गांवों से आई यूथ क्लबों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में अथाई की टीम ने यूसुफपुर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में वजीराबाद की टीम ने मोरना की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वजीराबाद व अथाई की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें वजीराबाद की टीम ने लगातार दो सेट जीतकर फाइनल मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि भारतीय गन्ना कोल्हू क्रेशर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह व प्रधान चौधरी सहदेव ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेफरी के रूप में निशांत कुमार, नीशू व धर्म ऋषि ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक प्रीति पाल, यूथ क्लब के अध्यक्ष तुषार कुमार, मौहम्मद सकलैन, कुलवंत, मयंक, वंश, अंकित, शेखर आदि का योगदान रहा।