{"_id":"5b86e84842c792464e17785a","slug":"waterfall-on-shiv-chowk-jam-on-court-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवचौक पर जलभराव, कोर्ट रोड पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवचौक पर जलभराव, कोर्ट रोड पर जाम
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शिव चौक पर हुए जलभराव से होकर गुजरते राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश ने उमस से लोगों को थोड़ी राहत दी। बुधवार को दिन में गर्मी से नागरिक बेहाल थे। शाम चार बजे से तेज बारिश प्रारंभ हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बरसात से शहर के मार्ग जलमग्न हो गए। शिव चौक और कोर्ट रोड पर वाहनों का जाम भी लग गया। शहर की बाहरी बस्तियों में भी पानी भर गया। बारिश के कारण आवागमन के दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। जलभराव के कारण भी लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए थे। दिन में उमस बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर हो गए। शाम चार बजे से शहर में तेज बारिश प्रारंभ हुई। एक घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हुआ, तो नागरिकों ने गर्मी से राहत महसूस की। बरसात के कारण शिव चौक, एसडी कॉलेज मार्केट, कोर्ट रोड, मीनाक्षी चौक, साकेत कालोनी, दाल मंडी, लद्दावाला, गहराबाग, घास मंडी आदि इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई एक घंटे की बारिश में ही पालिका की पोल खुल गई।
जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण एक तरह से पूरा शहर ही जलाशय में तब्दील हो गया। बारिश के पानी से जलमग्न सड़क़ों पर दुपहिया वाहन चलाना भी काफी मुश्किलों से भरा रहा। वाहन चालकों के स्कूटी, बाइक बंद हो गई। ई-रिक्शाओं के कारण भी शहर में चौराहों पर जाम रहा।
विज्ञापन
रामपुरी वार्ड 28 में घरों में पानी भर गया। साकेत कालोनी के मुख्य मार्ग पर जलनिकासी नहीं होने की वजह से धर्मपुरी, बसंत विहार, आर्यपुरी में भी सड़कें और गलियां पानी में डूबी रही। सरकुलर रोड पर इंटरलॉकिंग टाईल्स बिछाने का कार्य बाधित हुआ। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों को बारिश में भीगते हुए पहुंचना पड़ा। जब तक बरसात रही, तब तक बिजली की आपूर्ति बंद रखी गई।