फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water reduced in Solani, now flood of difficulties

Muzaffarnagar News: कम हुआ सोलानी में पानी, अब मुश्किलों की बाढ़

Mon, 17 Jul 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Water reduced in Solani, now flood of difficulties
- खादर क्षेत्र में किसानों के सामने चारे का संकट
विज्ञापन

- अभी भी पुल और छतों पर ही डेरा जमाए हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना/पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। सोलानी नदी के खादर क्षेत्र में करीब तीन फीट तक जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। ग्रामीणों को जल्द ही पानी उतरने की उम्मीद जगी है। मगर, अभी भी हालात मुश्किल हैं। चारे का संकट गहरा गया है। बीमारियां फैलने का खतरा है। पानी में मृत पशु बहकर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीण सहमे हुए है।
पुरकाजी क्षेत्र में सोलानी नदी में पानी कम होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। मगर, रास्तों पर अभी भी पानी भरा है। गांवों के रास्तों और जंगलों में पानी होने से ग्रामीण खेतों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। गांव रामनगर, रजगल्लापुर, शेरपुर नंगला,रतनपुरी, अल्मावाला, जिंदा वाला, सुहेली, भैंसली वाला आदि गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन

धीरे धीरे पानी कम होने से गांवों के रास्तों पर पानी कम होने से ग्रामीण राहत तो महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण राजू प्रजापति, यादराम, गुलशन कुमार, साधु राम, रामधन, ओमपाल, छोटे लाल आदि का कहना है कि अभी नदी पार नहीं कर पा रहे हैं। देविंदर खालसा, गुरमीत सिंह, जसविंदर सिंह, बलवंत सिंह, सतनाम सिंह, राजेंद्र पांचली का कहना है कि खेतों व जंगलों में जमा हुए पानी में दुर्गंध आने लगी है। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजलिसपुर तोफिर, खैरनगर, सिताबपुरी, महाराजनगर में पानी कम होने लगा है, लेकिन यहां मुश्किलें बरकरार हैं। सोलानी के पुल और अपने आवासों की छतों पर लोग डेरा जमाए हुए हैं। पशुओं के चारे का इंतजाम करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। खादर में बीमारियों फैलने का खतरा है।


समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल ने सोलानी नदी की बाढ़ से पीड़ित गांव मजलिसपुर, खैरपुर, महाराजनगर और सिताबपुरी के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना। बाढ़ चौकी पर तैनात अधिकारियों को भोजन, चारा, दवाई और नौका आदि की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने को कहा। किसान प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित राठी ने कहा कि सरकार से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। फसल नुकसान का मुआवजा के लिए राजस्व विभाग को कहा गया है। ग्राम प्रधान योगेश चौहान ने महिलाओं एवं बुजुर्गों को आश्वस्त किया कि हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर योगेश प्रधान, डॉ. बुध सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, विधान सभा सह संयोजक रामकुमार शर्मा, डॉ. वीरपाल सहरावत, मोहन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed