फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Water poured instead of petrol in vehicles, uproar

Muzaffarnagar: वाहनों में पेट्रोल की जगह डाला पानी, पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर किया हंगामा

Tue, 27 Sep 2022 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

 खतौली स्थ्ति जानसठ रोड़ पेट्रोल पंप में पेट्रोल की जगह पानी डालने पर वाहन चालकों ने हंगामे के साथ-साथ प्रर्दशन किया। काफी कहा-सुनी के बाद वाहन स्वामीयों को रूपये लौटाकर मामले को शांत किया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Water poured instead of petrol in vehicles, uproar
पेट्रोल पंप पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खतौली के जानसठ रोड़ पर पेट्रोल पंप  में पेट्रोल के स्थान पर पानी डाले जाने का आरोप लगाते हुए वाहन चालकों ने हंगामा कर दिया। वाहन स्वामियों ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करते हुए रुपये वापस कराने की मांग की। घंटों चले हंगामे के बाद लोगों के रुपये वापस किए गए।
विज्ञापन


जानसठ रोड पर एक पेट्रोल पंप स्थित है। इस पेट्रोल पंप पर सुबह स्कूली छात्रों सहित अन्य लोग पेट्रोल डलवाकर अपनी बाइक से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि उनके वाहन बंद हो गए। जब उन्होंने अपने वाहनों को मिस्त्री को दिखाया तो बाइक में पेट्रोल के स्थान पर पानी होने की बात कही गई। जिसके बाद धीरे-धीरे दर्जनों वाहन स्वामी पेट्रोल पम्प पर जमा हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Action on PFI: NIA और ATS की ताबड़तोड़ दबिश जारी, शामली से चार को उठाया, देर रात मेरठ में भी हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन सहित गनमैन ने अपनी कोई गलती न होने की बात कही। जिसके बाद वाहन मालिकों ने नाराजगी जताई। सेल्समैनों ने बाइकों से जब पेट्रोल निकाला तो पेट्रोल के स्थान पर पानी बाहर आया।
वाहन स्वामियों ने वाहन खराब होने की बात कहते हुए हंगामा किया।

उन्होंने पेट्रोल पंप के मैनेजर से वाहनों में डाले गए पेट्रोल के रुपये तथा वाहन सही कराने की मांग की। जिसके बाद उन्हें पेट्रोल के रुपये लौटाए गए। हंगामा करने वालों में आसिफ, नवेद, शारिक, मनीष राणा, अभिषेक राणा, मोनू, सलमान, अर्चित चौहान, विजय चौहान, प्रभात चौहान, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed