फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water on railway track

रेलवे ट्रैक पर आया पानी

Sat, 17 Feb 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 17 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Water on railway track
railway - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रोहाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर रेलवे लाइन पर शनिवार को घंटों तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। रोहाना क्षेत्र में रजवाहे का पानी ओवरफ्लो होकर रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया। इससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुबह के समय हुई घटना से रेलवे संचालन गड़बड़ा गया। कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन को खतौली और देवबंद के बीच रोका गया। रेलवे अधिकारियों ने पटरी को ठीक कराया।
विज्ञापन


रोहाना रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर आखलौर माइनर (रजवाहा) गुजर रहा है। माइनर पर बने पुल पर रेलवे ट्रैक बना है, जिससे माध्यम से रेल का संचालन होता है। सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण माइनर में महीनों से कूड़ा अटा पड़ा है। यह कूड़ा एकत्र होकर रेलवे ट्रैक के पुल के नीचे जमा हो गया। शनिवार को पानी का बहाव तेज होने और अधिक मात्रा में पानी आने से ओवरफ्लो हो गया। पानी पुल के दूसरे ओर न जाकर रेलवे ट्रैक पर उतर आया। इससे रेलवे की पटरियां डूब गईं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस बाबत जानकारी रोहाना रेलवे स्टेशन और पुलिस को दी। पानी ट्रैक पर आने से रेलवे संचालन गड़बड़ा गया। इससे दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर रेलवे मंडल के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में ट्रेनों को जहां-तहां रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक पर पानी आने के कारण अहमदाबाद मेल, अंबाला पैसेंजर, देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला पैसेंजर को खतौली और देवबंद के बीच रोका गया। सूचना मिलने पर तत्काल रोहाना चौकी प्रभारी विजय त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि देवबंद से रेलवे अधिकारी भी पहुंच गए। रेलवे अफसरों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों और ग्रामीणों ने पुल के नीचे से किसी प्रकार कूड़ा हटाया, तब जाकर पानी का बहाव सही दिशा में पहुंचाया गया। इस संबंध में रोहाना स्टेशन मास्टर नारायण ने बताया कि वह फिलहाल छुट्टी चल रहे हैं। घटनाक्रम की जानकारी मिली थी, जिसे देवबंद से आई टीम ने सही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed