फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water level of Solani river increased, trouble in traffic

Muzaffarnagar News: सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ा, आवागमन में परेशानी

Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Water level of Solani river increased, trouble in traffic
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। खादर क्षेत्र में अभी तक सोलानी नदी का पानी मुख्य रास्तों पर भरा हुआ है। जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। पानी और बढ़ने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत हो गई।
विज्ञापन

गांव रामनगर, रजकल्ला पुर, रतन पुरी, शेरपुर नगला, चमारावाला, सुहेली, अलमा वाला, बनारसी वाला, भदौला, अलमावाला गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। बृहस्पतिवार को भी सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ा रहा। पानी नदी से बाहर निकलकर गांव रामनगर, रजकल्ला पुर, शेरपुर नगला आदि गांवों के रास्तों पर आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। पानी और बढ़ने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण राजू प्रजापति, डॉ. गुलशन कुमार, यादराम, साधुराम का कहना है कि पानी और बढ़ गया तो परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed