फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water level of Ban Ganga reduced, devotees returning without bathing

Muzaffarnagar News: मोरना - बाण गंगा का जल स्तर हुआ कम, बिना स्नान लौट रहे श्रद्धालु

Tue, 02 Apr 2024 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Water level of Ban Ganga reduced, devotees returning without bathing
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ बाण गंगा का जल स्तर फिर से कम हो गया है। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु बिना गंगा स्नान किए ही लौट रहे है। साथ ही गंगा में नौका विहार भी बंद हो गया है। गंगा में जल ना आने से नगरी के साधु-संतों, दुकानदारों, पुजारियों एवं श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।


गंगा में जलस्तर कम होने से श्रद्धालुओं को आस्था की डुबकी लगाना भी मुश्किल हो गया। गंगा घाट पर दुकानदारों का रोजगार भी ठप हो गया। गंगा घाट के पंडित पुरोहित गोरी शर्मा, पूनना बहादुर, विकास, टिंकू, महेश, देवेंद्र, बबलू आदि खाली बैठे हैं। पिछले सप्ताह जलस्तर घटने पर साधु संत व श्री गंगा सेवा समिति के पदाधिकारी गंगा घाट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे, जिसके परिणास्वरूप गंगा में रुड़की से 250 क्यूसेक जल छोड़ दिया गया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था, लेकिन फिर से गंगा में जल का स्तर घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed