फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water is not decreasing in Solani, crisis of employment along with fodder

Muzaffarnagar News: कम नहीं हाे रहा सोलानी में पानी, चारे के साथ रोजगार का भी संकट

Sat, 29 Jul 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Water is not decreasing in Solani, crisis of employment along with fodder
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में नांव में साइकिल रखकर कालेज जाते छात्र
14 फीट पानी होने के कारण ग्रामीण नदी पार नहीं कर पा रहे
विज्ञापन

परिवारों के पालन पोषण में भी दिक्कतें शुरू हो गईं

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। सोलानी नदी में पानी कम नहीं होने से ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसान खेतों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे पशुओं के लिए चारे की समस्या खड़ी हो रही है। परिवारों के पालन पोषण में भी दिक्कतें शुरू हो गईं हैं।

गांव रामनगर, रजगल्लापुर, शेरपुर नगला, रतन पुरी, चमारावाला, अलमावाला, जिंदावाला, सुहैली, भैंसली वाला गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। ग्राम प्रधान सुनील कुमार बारी, बलिहार सिंह, ग्रामीण राजू प्रजापति, यादराम, गुलशन कुमार, साधु राम, रामधन, राजेश कुमार, ओमपाल, छोटे लाल का कहना है कि करीब 14 फीट पानी होने के कारण ग्रामीण नदी पार नहीं कर पा रहे हैं। उत्तराखंड और आसपास के गांवों में मजदूरी करने जाने वाले लोगों के समक्ष रोजगार की समस्या बनीं हुई हैं।
विज्ञापन

खेतों में पानी भरा होने के कारण पशुओं के लिए चारे की विकट समस्या बनी हुई हैं। हरा चारा नहीं मिलने से पशु कमजोर होने लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोलानी नदी में ज्यादा पानी होने के कारण छोटे बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। मजदूर सुंदर सिंह, गीता देवी, करण सिंह, नरेंद्र कुमार, मोनू, अमित, कपिल, सचिन, शिवम, रानी देवी ने बताया कि मजदूरी पर नहीं जाने के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed