फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water filled in forests and fields, traffic stopped

जंगल और खेतों में भरा पानी, आवागमन ठप

Wed, 21 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water filled in forests and fields, traffic stopped
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में सोलानी नदी का दौरा करते एडीएम व एसडीएम सदर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जंगल और खेतों में भरा पानी, आवागमन ठप
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में उत्तराखंड से छोड़े गए पानी से खादर क्षेत्र में बने बाढ़ के हालात को लेकर बुधवार को एडीएम वित्त और एसडीएम सदर ने सोलानी नदी का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद लेखपालों व अन्य कर्मचारियों को पानी की स्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों और खेतों में पानी भरा होने से आवागमन में परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।
सोमवार और मंगलवार को उत्तराखंड द्वारा छोड़े गए पानी से सोलानी नदी के उफान पर आ जाने से पानी नदी से बाहर निकलकर आस पास जंगलों व खेतों में भर गया था। पानी गांवों के रास्तों पर आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित हो गया था। जिससे कुछ ग्रामीण घरों में ही कैद होकर रह गए थे। मंगलवार को पानी ज्यादा आ जाने से ेपुरकाजी-लक्सर मार्ग पर रपटे पर भी पानी आ जाने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

बुधवार को पानी काफी कम होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर अभी पानी होने से राहगीरों को पानी से ही गुजरना पड़ा। बुधवार को एडीएम वित्त आलोक कुमार और एसडीएम सदर दीपक कुमार ने कर्मचारियों की टीम के साथ सोलानी नदी का दौरा किया। राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, देवेंद्र खालसा, गुरमीत सिंह, प्रधान पतीं सुनील बारी, जोगेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, साधू राम आदि ग्रामीणों ने बताया कि सोलानी नदी में पानी तो कम हो गया है। मगर जंगलों और खेतों में पानी भरा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को खेतों पर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण पशुओं के लिए चारा नहीं ला पा रहे हैं और पशुओं को भूसा खिलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed