फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water filled at Navalty Chowk, shopkeeper upset

नावल्टी चौक पर भरा पानी, दुकानदार परेशान

Mon, 09 Nov 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Water filled at Navalty Chowk, shopkeeper upset
नावल्टी चौक पर भरा पानी, दुकानदार परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर डाला गया सीवर चोक होने से नावल्टी सिनेमा चौक के पास जलभराव हो गया। पानी भरने से दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भर जाने से दुकानों पर ग्राहक जाने से कतरा रहे हैं।

हाल में ही रुड़की रोड पर सीवर लाइन डाली गई थी, जो चोक हो गई। नतीजतन पानी की निकासी बंद हो गई। ऐसे में नावल्टी सिनेमा के पास चौक पर पानी भर जाने से सड़क पूरी तालाब में तब्दील हो चुकी है। रोड से गुजरने वाले राहगीरों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। आसपास की दुकानों पर ग्राहकों के न जाने से दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो गया है। दुकानदारों को कहना है कि नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

दुकान के सामने पानी भर जाने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दुकान पर जाने के लिए पानी से होकर जाना पड़ता है।
ओम प्रकाश शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता
सड़क पर पानी भर जाने से सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो चुकी है। राहगीरों को सड़क पर चलते हुए परेशानी उठानी पड़ रही है।
सुभाष मदान, दुकानदार
- दुकान के सामने तक पानी आ गया है। नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उजेंद्र सिंह, टायर विक्रेता
सीवर चोक होने से दुकान के सामने पूरी तरह पानी भर गया है, जिससे दुकान पर ग्राहक आने से कतरा रहे हैं। दुकानदारी ठप हो गई है।
सनोज, दुकानदार
---------
निदान कराया जाएगा
- नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि उनकी जानकारी में जलभराव की जानकारी नहीं है। जल्द ही समस्या का हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed