{"_id":"6933489af993448b81093ffc","slug":"wasim-sheikhs-body-was-exhumed-after-a-month-and-a-half-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-160064-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डेढ़ माह बाद वसीम शेख का शव कब्र से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डेढ़ माह बाद वसीम शेख का शव कब्र से निकाला
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला नई आबादी निवासी वसीम शेख का शव डेढ़ माह बाद खतौली में कब्र से निकाला गया। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार पुलिस बल समेत मौजूद रहे।
नई आबादी निवासी वसीम शेख का शव 21 अक्तूबर को लोनी क्षेत्र में मिला था। मृतक के परिजनों ने वसीम की पत्नी सोनिया, सास रहीसा तथा अन्य परिजनों पर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव को खतौली में दफना दिया गया था। मृतक की मां सईदा तथा उसके भाइयों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
डीएम उमेश मिश्रा ने शव को कब्र से निकालने के आदेश जारी किए थे, जिसमें एसडीएम निकिता शर्मा ने तहसीलदार अरविंद कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था।
विगत दिनों मृतक के परिजन एसडीएम से भी मिले थे। शुक्रवार को एसडीएम, तहसीलदार तथा सीओ की मौजूदगी में कब्र की खोदाई कर वसीम शेख के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।