फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warrant against cabinet minister Anil Kumar for violation of code of conduct

Muzaffarnagar News: आचार संहिता उल्लंघन में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के वारंट

Sat, 24 Aug 2024 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Warrant against cabinet minister Anil Kumar for violation of code of conduct
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अध्यादेश और आपदा प्रबंधन अधिनियम के मुकदमे में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। जबकि उनकी सभा कराने वाले तीन आरोपियों के अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए। अगली सुनवाई पांच सितंबर को होगी।
विज्ञापन

रालोद के टिकट पर अनिल कुमार ने पुरकाजी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा था। छह फरवरी 2022 को खामपुर गांव में बगैर अनुमति सभा करने के मामले में पुलिस ने छपार थाने में वर्तमान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अलावा खामपुर के इमरान, गय्यूर, परवेज समेत करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार कर रहे हैं। शुक्रवार को इमरान, गय्यूर और परवेज के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए। जबकि मंत्री के जमानती वारंट जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed