फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warned to leave the village

किसानों ने उत्पीड़न नहीं रुकने पर गांव छोड़कर जाने की चेतावनी दी

Thu, 10 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Warned to leave the village
किसानों ने उत्पीड़न नहीं रुकने पर गांव छोड़कर जाने की चेतावनी दी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव मजलिसपुर तौफीर के किसानों ने जिला बिजनौर राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से तंग आकर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है। इन किसानों के समर्थन में भाकियू तोमर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला बिजनौर प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है है।

विकास खंड मोरना के गंगा खादर में वर्षों से बसे गांव मजलिसपुर तौफीर के किसानों की जमीन पर राजस्व विभाग जिला बिजनौर से साठगांठ करके भूमाफिया ने जबरन कब्जा कर लिया है। इसके चलते मजलिसपुर तौफीर में भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ पंचायत का आयोजन किया। इस मौके पर प्रवक्ता चौधरी रणबीर ने कहा कि किसान देश के विकास की रीढ़ है। प्रदेश सरकार के कुछ भ्रष्ट अफसर कर्मचारी भूमाफिया के साथ मिलकर गंगा खादर में किसानों की जमीनों पर कब्जा कराकर किसानों की रीढ़ तोड़कर बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। ऐसा किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की लड़ाई के लिए रणनीति के तहत जिला प्रशासन का घेराव कर न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर हबीब, विक्की तोमर, पुष्पेंद्र राठी, सुबोध काकरान, चंद्रपाल सिंह, मदन सिंह सैनी, मगन, जयपाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान गांव के पीड़ित किसान मदन, मांगेराम, तेजपाल, बीरचंद, राजपाल, बीर सिंह, राजेंद्र, प्रमोद, राजेश, कुलदीप, शोभाराम, बिजेद्र, नरेश, कल्लू, धूम सिंह, योगराज, यशपाल, ओमप्रकाश आदि किसानों ने न्याय नहीं मिलने पर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed