फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warm welcome to Gandhi Sankalp Yatra

गांधी संकल्प यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत

Tue, 08 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Warm welcome to Gandhi Sankalp Yatra
संकल्प यात्रा में केद्रीय मंत्री एवं राज्यमंत्री का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांधी संकल्प यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीसरे दिन भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। जनता को स्वच्छता, पॉलिथीन से मुक्ति का संदेश दिया गया। भाजपाइयों ने कश्मीर से 370 को हटाने को देश हित में बताया।
भाजपा ने राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर गांधी संकल्प पद यात्रा शुरू कर रखी है। पदयात्रा तीसरे दिन गांधीनगर के पार्टी कार्यालय से प्रारंभ हुई। सदर विधानसभा क्षेत्र के केशव व हनुमत मंडल में अहिल्या बाई चौक सें कच्ची सड़क सें फ्रेंड्स कालोनी से रुड़की रोड होते हुए लद्दावाला से चुंगी नंबर दो, आबकारी रोड से पंचमुखी, सराफा बाजार, शामली रोड, हनुमान चौक, कुन्दनपुरा, घासमंडी, लोहिया बाजार, कायस्थवाड़ा, दालमंडी,भगत सिंह रोड, गोल मार्किट, एसडी मार्किट, मोलाहेडी मार्किट से झांसी रानी पर सम्पन्न हुई। पदयात्रा का सभी स्थानों पर ढोल नगाड़े बैंडबाजों के साथ माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पदयात्रा के बीच में छह जगह गोष्ठी के आयोजन किया, जिसमें जल संचय, पॉलिथीन मुक्त भारत, स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया गया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पद यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सहसंयोजक हरीश अहलावत, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, संजय गर्ग, डॉ देशबंधु तोमर, जिला पंचायत सदस्य अमित राठी, हरेन्द्र शर्मा, सुनील सिंघल, धमेंद्र तायल, राजन अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष रोहताश पाल, सुनील दर्शन, जिला मंत्री साधना सिंघल, डॉ वीरपाल निर्वाल, योगेश मित्तल, अंजलि चौधरी, दुलारी मित्तल, कविता सैनी, पूनम पाल, कुशवेंद्र तोमर, नरेंद्र चौधरी, सुधीर खटीक, अनिल तोमर, मेनपाल प्रजापति, सचिन प्रजापति, अवनीश यादव, संजय शर्मा, रजत वर्मा, सुनील तायल, संजीव संगम, दीपक मित्तल, संजीव सिंघल, प्रमोद बसंल, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, प्रशांत चौधरी, रोहित तायल, हनीपाल, अमित बोबी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed