फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warm clothing demand increased as winter progressed

सर्दी बढ़ते ही बढ़ी गर्म कपड़ों की डिमांड

Wed, 18 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Warm clothing demand increased as winter progressed
तापमान में गिरावट से बढी ठंड में ऊनी कपडें की खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सर्दी बढ़ते ही बढ़ी गर्म कपड़ों की डिमांड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद चल रही ठंडी हवा से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी हो गई। इससे बाजारों में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। सबसे अधिक बिक्री बच्चों के गर्म कपड़ों, जर्सी और स्वेटर की हो रही है।
भगत सिंह रोड पर दुकान करने वाली कोमल ने बताया कि दो दिन से ठंडी हवाएं चलने से बच्चों के गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। बच्चों के जर्सी, स्वेटर जमकर बिक रहे हैं। ठंड में हर किसी को अपने बच्चे की चिंता है। महिलाएं फिलहाल कार्डिगन की खरीदारी पर जोर दे रही हैं। भगत सिंह रोड पर ही दुकान करने वाले राकेश अरोरा का कहना है कि अचानक सर्दी बढ़ने से बच्चों के कपड़ों की डिमांड बढ़ी है। बच्चों की जर्सियां सबसे ज्यादा बिक रही है। सर्दी जैसे ही अधिक बढ़ेगी, बच्चों की जरकीन की मांग बढ़ जाएगी। फिलहाल जर्सी स्वेटर ही बिक रहा है। नई मंडी में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान करने वाले कमल गुप्ता कहते हैं कि ठंड से उनके यहां जरकीन की मांग अभी नहीं बढ़ी है। अभी ट्रैक शूट की मांग है। इसी के साथ गर्म टी शर्ट और गर्म लोअर बिक रहे हैं। जैकेट की मांग थोड़ा बढ़ी है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में इस बार सर्दी के कपड़ों के दाम गत वर्ष से कुछ कम है।
विज्ञापन

होजरी की दुकानों पर बढी भीड़
मुजफ्फरनगर। बाजार में होजरी की दुकानों पर भीड़ बढ़ी है। आम आदमी ने शर्ट के नीचे गर्म बनियान पहनना शुरू कर दिया है, जिससे बाजार में इनर यानी गर्म बनियान की डिमांड बढ़ गई है। गर्म पजामी की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। गर्म जुराब और जूतों की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है।

नुमाइश मैदान में लगे साप्ताहिक बाजार में खरीददारी को उमडी भीड़।

नुमाइश मैदान में लगे साप्ताहिक बाजार में खरीददारी को उमडी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed