फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wards were sanitized

वार्डों को सैनिटाइज किया गया

Tue, 08 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Wards were sanitized
वार्डों को सैनिटाइज किया गया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे सैनिटाइजेशन और सफाई अभियान को जारी रखा गया। कई वार्डों में सफाईकर्मियों की टीमों द्वारा नालों की तली की सफाई का काम किया गया तो वहीं सैनिटाइजेशन भी कराया गया।

वार्ड संख्या 37 और 47 के बीच मोहल्ला खालापार मेें 40 फुटा रोड का नाला रोबोट मशीन से साफ कराया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या 10 और 12 आर्य समाज रोड के पास बिजलीघर वाली रोड से नाला से निकली सिल्ट को रोबोट मशीन एवं ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से उठाई गई। होली एंजिल स्कूल के बगल में जहां पर होर्डिंग्स लगे हैं, उनके पीछे से मैनुअली नाला की तली झाड़ सफाई कराई गई। साथ ही वार्ड संख्या 45 मिमलाना रोड पर रोबोट एवं मैनुअली मशीन के माध्यम से तथा नवीन मंडी स्थल के बगल में बड़े नाले की जेसीबी के माध्यम से युद्धस्तर पर सफाई का कार्य कराया गया। वार्ड संख्या 27 गौशाला मोहल्ले में दुर्गम स्थल जहां पर कर्मचारी का जाना भी मुश्किल है, वहां पर नाले में जमे जंगली पौधों को काटते हुए नाले की सफाई कराई गई। नालों की सफाई कार्य डॉ. संजीव कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, राजीव कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक, संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed