फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ward delimitation will be done again in the city municipality

शहर पालिका में दोबारा होगा वार्ड परिसीमन

Sat, 05 Nov 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ward delimitation will be done again in the city municipality
- चुनाव आयोग के निर्देश पर 12 नवंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया
विज्ञापन

- अब 60 के स्थान पर बनाए जाएंगे 55 वार्ड
- 12 नवंबर तक पूरी करनी होगी परिसीमन की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद वार्ड परिसीमन में प्रशासन और शासन स्तर पर हुई गलती को चुनाव आयोग ने पकड़ा है। आयोग ने 60 वार्ड के स्थान पर 55 वार्ड निर्धारित करने को कहा है। 12 नवंबर तक वार्ड निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होगी। एक वार्ड अब साढे़ नौ हजार की आबादी पर बनेगा।
नगर पालिका में दोबारा वार्ड परिसीमन जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। चुनाव आयोग ने 60 वार्ड निर्धारित करने को नियम के विरूद्ध माना और 55 वार्ड का परिसीमन करने के निर्देश दिए है। लगभग साढ़े नौ हजार की आबादी पर एक वार्ड होगा। जिला प्रशासन को वार्ड परिसीमन का कार्य पूरा करने के लिए 12 नवंबर तक का समय दिया गया है। वार्ड सभासद का चुनाव लड़ने की तैयारी करने वालों को ये एक बड़ा झटका लगा है। जो लोग तैयारी में जुट गए थे, उनके वार्डों की सीमा बदल जाएगी। आरक्षण की व्यवस्था भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

ईओ हेमराज ने बताया कि वार्ड परिसीमन की सभी प्रक्रिया पूरी होगी। कर्मचारियों की टीम इस कार्य में लगा दी गई है। बहुत तेजी के साथ प्रक्रिया पूरी करने को कार्य किया जाएगा। इस प्रक्रिया से अब से पहले बने सभी वार्डों का स्वरूप बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह से बूथों पर चलेगा विशेष अभियान
मुजफ्फरनगर। चुनाव आयोग के निर्देश पर छह नवंबर को जिले के समस्त मतदेय स्थलों पर वोटर लिस्ट चस्पा कर वोट बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने चेतावनी दी है कि जो बीएलओ अनुपस्थित रहेगा उस पर कठोर कार्रवाई होगी। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में इस समय वोट कटवाने और जुड़वाने को लेकर विशेष अभियान चल रहा है। इसी अभियान के बीच में छह नवंबर को विशेष अभियान दिवस का आयोजन हो रहा है। बूथों पर वोटर लिस्ट उपलब्ध रहेगी। कोई भी अपना नाम सूची में देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed