Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ward-7 BJP candidate beaten up

वार्ड-सात के भाजपा समर्थित प्रत्याशी से मारपीट

Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ward-7 BJP candidate beaten up
वार्ड-सात के भाजपा समर्थित प्रत्याशी से मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल स्थित मतगणना केंद्र पर सोमवार को जिला पंचायत के वार्ड-सात से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के साथ बसपा समर्थित प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने मारपीट कर दी। मामले में पीड़ित प्रत्याशी की ओर से नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जिला पंचायत के वार्ड-सात से तरुण पाल भाजपा समर्थित और शंकर सिंह भोला बसपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे। सोमवार सुबह दोनों प्रत्याशी व उनके समर्थक मतगणना केंद्र पर थे। तरुण पाल का आरोप है कि मतगणना के दौरान एक बूथ पर मौजूद उनके एजेंट राहुल के साथ शंकर सिंह भोला व उसके समर्थकों ने मारपीट कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर जब तरुण पाल अपने भाई के साथ वहां पहुंचा तो आरोपियों ने इन दोनों भाइयों पर भी हमला कर दिया। तरुण पाल का आरोप है कि हमले में धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस को देख शंकर सिंह भोला व उसके समर्थक मतगणना में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे, जिस पर पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए उन्हें खदेड़ दिया। मतगणना के बाद एक बार फिर शंकर सिंह भोला ने हंगामा कर दिया, जिसे समझा-बुझाकर शांत किया गया। पुलिस ने प्रत्याशी तरुण पाल की तहरीर पर शंकर सिंह भोला व उसके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed