फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Voter camp campaign will become the strength of SP: Rakesh

सपा की ताकत बनेंगे वोटर कैम्प अभियान: राकेश

Wed, 30 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Voter camp campaign will become the strength of SP: Rakesh
सपा की ताकत बनेंगे वोटर कैंप अभियान : राकेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मिशन 2022 की तैयारियों में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं की वोट बनवाने के लिए वोटर कैंप अभियान चला रखा है। ग्राम कूकड़ा में सपा नेता राकेश शर्मा के नेतृत्व में वोटर कैंप आयोजित किया। उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने किया। उन्होेंने कहा कि वोटर कैंप अभियान ही सपा की ताकत बनेंगे।

राकेश शर्मा ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा सरकार जाने के बाद से विकास का पहिया रुक गया है। पूरी विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कें व असुविधाओं से नगर व ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह पिछड़ गया है। सपा वोटर कैंप के द्वारा प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत वोट बनवाने तक अभियान जारी रखेंगी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने वोटरों को जागरूक करने, नई वोट बनाने के क्रम में सैकड़ों की तादाद में फार्म भरे। मौके पर सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, अलीम सिद्दीकी, रेशु शर्मा, मेहरदीन प्रधान, सैदा हसन, डॉ. इसरार अल्वी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed