फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Vote for hurling sticks on Jayant has to be done by vote'

‘जयंत पर लाठियां बरसाने का बदला वोट से लेना है’

Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
'Vote for hurling sticks on Jayant has to be done by vote'
जानसठ में रालोद के बहुजन उदय अभियान सम्मेलन में रालोद के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध? - फोटो : KHATAULI
जानसठ। राष्ट्रीय लोकदल के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की पीठ पर बरसाई गई लाठियों का बदला वोट से लेना है। अनुसूचित जाति के लोगों की हत्या का बदला लेना है, किसान आंदोलन में 750 से अधिक किसानों की मौत का बदला लेना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं है, बल्कि 2022 में उत्तर प्रदेश को जंगलराज निकालने की लड़ाई है।
विज्ञापन

रविवार को रालोद की ओर से किसान कृषि फार्म पर बहुजन उदय अभियान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कन्नौजिया ने कहा कि किसान बॉर्डर पर बैठा है, उसकी अभी तक मांगें मानी नहीं गई हैं। किसानों ने प्रधानमंत्री को झुका दिया है। किसान, अनुसूचित जाति के लोग और मजदूर आपस में मिल जाएं, तो पूरे भारत के अंदर भाजपा एक पार्षद तो क्या बीडीसी सदस्य भी जितवा नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को बचाना है, तो पिछड़ों, किसानों और सर्व समाज के लोगों को एक साथ होकर गठबंधन को मजबूत करना होगा। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने सम्मेलन में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन को रालोद की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संगीता धोरे, पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमल गौतम, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश काकड़ा, क्षेत्रीय सचिव भूपेंद्र राठी, क्षेत्रीय महासचिव पंकज राठी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर और संचालन महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने किया। मौके पर पूर्व जिपं सदस्य चौधरी ब्रजवीर सिंह, मोनिका चौधरी, सरदार मेजर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed