फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Virgo worship on Mahashtami and Navami

Muzaffarnagar News: महाअष्टमी और नवमी पर किया कन्या पूजन

Sat, 12 Oct 2024 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Virgo worship on Mahashtami and Navami
मुजफ्फरनगर। शहर में महाअष्टमी और महानवमी उत्सव मनाया गया। महागौरी और कन्या पूजन श्रद्धा के साथ किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जगह-जगह कीर्तन भजन के कार्यक्रम के साथ भंडारों का भी आयोजन किया गया। गांधी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में सुबह से भक्तों की कतार लगी रही। शाम के समय भजन संध्या में अंबाला की चनप्रीत चन्नी ने भक्तों को भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। गांधी काॅलोनी स्थित मां अन्नपूणा मंदिर, गांधीनगर के श्रीश्यामा श्याम मंदिर और दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मां भगवती के दर्शनों के लिए भक्तों की कतार लगी रही। श्रीश्यामश्याम मंदिर के महंत हंसराज भारद्वाज ने बताया कि इस बार शुक्रवार को अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ मनाई गई। महागौरी और महानवमी का कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed