{"_id":"5f2c4c3e8ebc3e3cfb2aff2c","slug":"vipul-and-akshitha-shine-in-yoga-competition-muzaffarnagar-news-mrt4949924177","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगासन प्रतियोगिता में विपुल और अक्षिता चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगासन प्रतियोगिता में विपुल और अक्षिता चमके
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का योग केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल में अभिनंदन किया गया।
विगत दिनों हुई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों के प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मुजफ्फरनगर के विपुल कुमार ने प्रदेश में द्वितीय स्थान तथा जूनियर वर्ग में मुजफ्फरनगर की ही अक्षिता पाल ने प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंडल संयोजक डॉ आशीष मिश्र व जिला संयोजक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने विजेताओं को अपने योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड स्कूल में ट्रॉफी प्रदान कर उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया। अंकुर मान, सोनू पाल, अर्चना सिंह, रतनपाल फौजी आदि का सहयोग रहा।
-