फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vineet Aggarwal Sharda, State Convenor of BJP Business Cell

कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने वाले देश के गद्दार: शारदा

Sun, 17 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Vineet Aggarwal Sharda, State Convenor of BJP Business Cell
मुजफ्फरनगर ः भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का स्वागत करते व्यापा? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि जो लोग कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठा रहे हैं, वह देश के गद्दार हैं। कोरोना की वैक्सीन वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है, जो देश की जनता के लिए संजीवनी है।
विज्ञापन

शहर के हनुमान चौक पर भाजपा नेता श्रीमोहन तायल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आज देश में बनी कोरोना वैक्सीन आम जनता तक पहुंच गई है। हमारे प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच और वैज्ञानिकों के तप का परिणाम है कि हमने अपनी वैक्सीन तैयार की। दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। वैज्ञानिकों को बधाई देने के स्थान पर जो लोग वैक्सीन पर सवाल उठा रहे है, वह देश के गद्दार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों का जमावड़ा वामपंथी दलों और कांग्रेस की देन है। देश के भोले भाले किसानों को बरगलाया गया है। ब्रिजेश दीक्षित, दिनेश बंसल, अनिल तायल, कमलकांत शर्मा, विनोद अनेजा, आशीष तोमर, अरूण सपरा, अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed