फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers will get oxygen on CHC

ग्रामीणों को सीएचसी पर मिलेगी ऑक्सीजन

Thu, 13 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers will get oxygen on CHC
ग्रामीणों को सीएचसी पर मिलेगी ऑक्सीजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आशा के सहयोग से ऐसे कोविड-19 रोगी जो होम आइसोलेशन में रह रहे हैं तथा जिनकी ऑक्सीजन कम है उन्हें ऑक्सीजन आपूर्ति कराई जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक 150-200 घरों पर एक आशा नियुक्त हैं। होम आइसोलेशन में मौजूद मरीजों को यदि ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है तो आशा के द्वारा मरीज का ऑक्सीजन लेवल जांच किया जाएगा। ऐसे रोगी जिनका ऑक्सीजन कम होगा उन्हें संबंधित ब्लाक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के द्वारा स्वयं वर्चुअल सत्यापन कर मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में जो मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे उन व्यक्तियों को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रतिदिन प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर 10-10 ऑक्सीजन सिलिंडर देने की व्यवस्था की गई है, इससे नागरिकों को ऑक्सीजन सिलिंडर लेने में सुलभता होगी तथा वह अपने गांव के ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र से ही ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर आसानी से मिलेगी ऑक्सीजन
मुजफ्फरनगर। सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोना से ग्रसित ऐसे व्यक्ति जो कि होम आइसोलेशन में रह रहे हैं उन्हें ऑक्सीजन किसी भी पंजीकृत चिकित्सक द्वारा लिखे जाने पर आसानी से मिलेगी। जनपद में इस तरह की कोई बाध्यता नहीं है कि केवल एमबीबीएस चिकित्सक की ऑक्सीजन पर्चे पर लिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed