{"_id":"5f9479b48ebc3e9bbc0665c4","slug":"villagers-will-get-clean-water-after-two-years-balian-muzaffarnagar-news-mrt507802933","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष बाद ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पानी : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष बाद ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पानी : बालियान
विज्ञापन
बुढ़ाना हिंडन नदी किनारे एसटीपी के निर्माण कार्यो का शुभारंभ, उद्धाटन करते मंत्री डॉ. संजीव बालि?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्ष बाद ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पानी : बालियान
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हिंडन नदी के पानी को शुद्ध करने के लिए 48.76 करोड़ की लागत के एसटीपी प्लांट का केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक ने शिलान्यास किया। बालियान ने कहा कि सहारनपुर के बाद बुढ़ाना में लगने वाले इस प्लांट से हिंडन नदी का पानी शुद्ध हो जाएगा। पानी शुद्ध होने के कारण नदी किनारे बसने वाले गांव वालों को भी शुद्ध पानी मिलेगा। इस प्लांट का निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा हो जाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक के साथ शनिवार को कस्बे के हिंडन नदी के किनारे पहुंचे। शाम करीब पांच बजे एसटीपी प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से वे इस प्लांट के लगवाने के कार्य में लगे हुए थे। बालियान ने कहा कि हमारे जनपद में काली व हिंडन नदी का पानी दूषित हो चुका है। ये दोनों नदियां गंगा नदी में मिलती हैं। जब तक दोनों नदियों का पानी साफ नहीं होगा तो गंगा भी स्वच्छ नहीं हो सकती। इसी कारण दोनों नदियों को नमामि गंगे योजना में जुड़वाकर प्लांट के माध्यम से पानी शुद्ध करवाने का कार्य हुआ। बड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए समय लगता है। हिंडन नदी का पानी शुद्ध होने के कारण उसके किनारे पर बसने वाले गांवों का पेयजल भी शुद्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के निर्माण कार्य में पूरा होने में दो वर्ष लगेंगे। 15 वर्षों तक प्लांट का निर्माण कार्य करने वाली कंपनी ही उसका रखरखाव करेगी। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि इस क्षेत्र के सारे विकास कार्य पूरे हो रहे हैं। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो कर दिखाया है। पांच साल से पहले ही हालत और अब की हालत में जमीन-आसमान का फर्क है। निडर होकर बेटियां व बहनें सड़क पर व बाजार में घूम रही हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी और रामनाथ सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शाहपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, भाजपा नेता राजेश संगल, भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि विनोद सैनी आदि भी मौजूद रहे।