फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers upset due to waterlogging on the main road

मुख्य मार्ग पर जल भराव से ग्रामीण परेशान

Mon, 30 Aug 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to waterlogging on the main road
खतौली के गांव वाजिदपुर खुर्द में मुख्यमार्ग पर भरा पानी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। गांव वाजिदपुर खुर्द जाने वाला मेन रास्ते पर जलभराव होने के साथ ही श्मशान जाने वाला मार्ग भी खस्ताहाल है। गांव का तालाब भी ओवरफ्लो है, फिर भी पड़ोसी गांव नंगला रूद्र के प्रधान ने जबरन अपने गांव का पानी इसी मार्ग पर छोड़ दिया। जिस कारण ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांव वाजिदपुर खुर्द के लोग मुख्य मार्ग से आने जाने के लिए भी तरस रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी प्रकार का विकास नहीं हो पा रहा है। मुख्यमार्ग भी खस्ताहाल है। मार्ग पर तीन फुट तक पानी भरा है। ग्रामीणों के अनुसार उनके गांव में एक तालाब है, जिसमें पूरे गांव के जल निकासी का पानी आता है। पड़ोसी गांव नंगला रुद्र में दो तालाब है, लेकिन नंगला रूद्र ग्राम प्रधान अपने गांव का पानी वाजिदपुर खुर्द के तालाब में छोड़ना चाहता है। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे है। विरोध करने पर नंगला रूद्र गांव का पानी मुख्य मार्ग पर छोड़ दिया। जिस कारण गांव के मुख्य मार्ग सहित श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर भी जल भराव हो गया। किसान खेतों में जाने से परेशान है। मुख्यमार्ग से कार, बाइक, पैदल निकल पाना दुर्भर हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर ब्लाक प्रमुख, सहित विधायक, भाजपा के दिग्गज नेताओं से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत एसडीएम खतौली से भी की गई। कार्रवाई होने के बजाय उल्टे वाजिदपुर खुर्द के ग्रामीणों को ही मुचलके पाबंद कर दिया गया। वाजिदपुर के ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को बनवाने के साथ ही तालाब में आने वाला नंगला रुद्र के पानी को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed