फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers upset due to water logging of dirty water

गंदे पानी के जल भराव से ग्रामीण परेशान

Mon, 23 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to water logging of dirty water
खतौली के गांव भैसी की बस्ती में भरा गंदा पानी, प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंदे पानी के जल भराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

खतौली। गांव भैंसी में स्थित बस्ती के अंदर गंदा पानी भर गया। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की।
गांव की खेड़ा बस्ती का पानी काफी समय से एक किसान के खेत में जाता रहा था। किसान ने अपने खेत का मिट्टी से भराव कर दिया, जिस कारण गंदा पानी बस्ती में भरने लगा। इस मामले को लेकर ग्रामीण कई बार एसडीएम से भी मिले। एसडीएम जीत सिंह रॉय ने वैकल्पिक व्यवस्था कराकर वहां एक बिजली का मोटर लगवा दिया। जिससे बस्ती के पानी को पाइप द्वारा बाहर निकाला जाने लगा। रात में आंधी के कारण गांव में बिजली नहीं आई। जिस कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो सकी। बस्ती में बरसात का और गंदा पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। भैंसी निवासी उस्मान चौधरी, इस्लामुद्दीन, इदरीश, हाजी सरवर, इरफान मलिक, मुस्तकीम, दिलशाद, नौशाद आदि ने कहा है कि बस्ती में गंदा पानी जमा होने से नल से भी दूषित पानी निकल रहा है। भीषण गर्मी में बस्ती के लोग काफी दूर जाकर पेयजल लाते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो इस मामले को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed