फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers troubled by dust and jam due to laying of pipeline

Muzaffarnagar News: पाइप लाइन बिछने से उड़ती धूल और जाम से ग्रामीण परेशान

Sun, 10 Dec 2023 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by dust and jam due to laying of pipeline
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। बिजनौर को जाने वाली गैस पाइप लाइन बिछाने के कार्य से मुख्य मार्ग पर अक्सर जाम रहता है। नंगला राई में पूरे दिन वाहनों की लंबी कतार और उड़ती धूल के गुब्बार से ग्रामीण परेशान हैं। रविवार को गन्ने के ओवरलोड ट्रकों के बीच अन्य वाहन काफी देर जाम में फंसे रहे। पुलिस ने बामुश्किल पहुंचकर आवागमन चालू कराया।

एचपीसीएल कंपनी शामली जिले के ख्यावड़ी से बिजनौर जिले में सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछा रही है। काफी धीमी गति से चल रहे कार्य से एक ओर चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं नंगला राई में मुख्य मार्ग पर रहने वाले ग्रामीणों, दुकानदाराें को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। पाइपों के लिए गड्ढे खोद कर मिट्टी के ढेर सड़कों पर लगाने से दोनों तरफ से आने वाले वाहनों से जाम लगा रहता है। वहीं धूल के गुब्बार से सांस के मरीजों को दिक्कत हो रही है। इसके अलावा इमरजेंसी में मरीजों का गंतव्य तक पहुंचने में खतरा बना रहता है। रविवार को गन्ने के ट्रकों की आवाजाही के कारण लंबा जाम लग गया। प्राइवेट में सवार यात्री बेबस नजर आए। ग्रामीण मतलूब राईन, आसिफ राईन, यमन कुमार, शाहिद, सुरेंद्र और सुनील आदि ने प्रशासन से पाइप लाइन का कार्य जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed