{"_id":"68249e83913f84697302c79b","slug":"villagers-sit-on-dharna-demanding-pending-compensation-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-145621-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बकाया मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बकाया मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण
विज्ञापन
-उप जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना किया समाप्त
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। जमीन के बकाया मुआवजे की मांग को लेकर करौदा महाजन के ग्रामीण दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी ग्रामीणों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
फुगाना के गांव करौदा महाजन निवासी ग्रामीण महिलाएं, पुरुष व बच्चे बुधवार को निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। जमीन का बकाया मुआवजा न मिलने के कारण क्रोधित ग्रामीणों ने हाईवे पर निर्माण कार्य रुकवा दिया, धरने पर बैठ गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजकुमार शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन का 80 लाख रुपये बकाया मुआवजा नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनका बकाया मुआवजा नहीं मिलेगा, उनका धरना जारी रहेगा। उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं औरा मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त हुआ। देवेंद्र, रविंद्र, महिपाल नरेंद्र, जोगेंद्र व महिला विधंतला, समंद्री, महको, अंजू व सोनिया आदि मौजूद रहीं।