फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers searched for leopard in the forest, it has been visible to people for the last six months

Muzaffarnagar News: ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए को तलाश, पिछले छह माह से लोगों को दिखाई दे रहा

Tue, 27 May 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers searched for leopard in the forest, it has been visible to people for the last six months
फोटो समाचार
विज्ञापन


पुरकाजी। क्षेत्र के गांव शकरपुर में कई दिनों से तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण खेतों व जंगल में जाने से घबरा रहे हैं। पिछले करीब छह माह से एक तेंदुआ व दो शावक गांव शकरपुर के जंगल में घूम रहे हैं।

सोमवार को जंगल में गए किसान विश्वजीत को तेंदुआ दिखाई दिया। किसान ने गांव में आकर ग्रामीणों को जानकारी दी। जिस पर विश्वजीत, स्वागत, संदीप पुंडीर, राजिस्टर, संजीत, मोहित, सुनील आदि दर्जनों ग्रामीणों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर जंगल खंगाला।मगर तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा। पूर्व प्रधान ओम सिंह, मनोज चौहान, नरेश पुंडीर का कहना है कि पिछले करीब छह माह से तेंदुआ जंगल में घूम रहा है। वह कई जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। खेतों व जंगलों में जाने वाले ग्रामीणों पर कभी भी हमला कर सकता है।
विज्ञापन


इस संबंध में कई बार कहने के बावजूद आज तक वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। वन कर्मी दीपक कुमार का कहना है कि जंगल में कांबिंग की गई है। पंजों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed