फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers raging when pond water is filled in slum

तालाब का पानी बस्ती में भरने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 30 Aug 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers raging when pond water is filled in slum
भोपा में भीड़ को हटाते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तालाब का पानी बस्ती में भरने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। लंबे समय से तालाब का पानी बस्ती से भरने की समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को तालाब का मुआयना करने पहुंचे एसडीएम और बीडीओ का घेराव करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। स्थिति बेकाबू होती देख अधिकारियों को मौके पर पुलिस बुलाना पड़ी।
कस्बे में दूबी तालाब काफी समय से कूड़े से पूरी तरह अटा पड़ा है। जिस कारण तालाब का पानी बस्ती और मार्गों में बह रहा है। शुक्रवार को बारिश के कारण तालाब का पानी बस्ती में जा घुसा। इसी के चलते खेतों में जलभराव के कारण जहां फसल नष्ट होने का खतरा बना हुआ है, वहीं कई मकानों के गिरने की आशंका है। शनिवार को एसडीएम जानसठ अशोक कुमार और विकास खंड अधिकारी प्रभात कुमार भोपा पहुंचे और दूबी तालाब पर जाकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों को जैसे ही अधिकारियों के आने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गए। पिछले काफी समय से समस्या का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने एसडीएम और बीडीओ का घेराव करते हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वे समझने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। ग्रामीण प्रदीप शर्मा, कृष्णपाल, राकेश कुमार, सुधीर वालिया, ब्रज किशोर, पवन कुमार, माया देवी, संजोगिता, सीता, अमर कुमार, प्रेम आदि का कहना था कि अधिकारी आते हैं और चले जाते है। मगर समस्या का आज तक समाधान नहीं हो सका है। तालाब के निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी उन दो मार्ग पर भी पहुंचे जहां पिछले काफी समय से दूषित जल भरा हुआ है। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही कुछ आवश्यक दिशा निर्देश ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान सचिव व लेखपाल को भी दिए गए हैं। उधर, ग्राम पंचायत सचिव मनु शर्मा ने बताया कि समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। वहीं, लेखपाल सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें एसडीम जानसठ द्वारा आदेशित किया गया है कि वह तालाब की पैमाइश करें। जल्द ही तालाब की पैमाइश कर अधिकारों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- तालाब का रकबा अधिक होने के कारण ग्राम पंचायत स्तर से इस समस्या का स्थाई समाधान होना असंभव है। तालाब में सफाई कार्य चल रहा था जो लॉक डाउन के चलते बंद है। पानी निकासी के लिए इंजन पंप लगाया गया है। - इजहार अहमद, ग्राम प्रधान के पति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed