फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers protest if thefts are not disclosed

चोरियों का खुलासा न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 09 Jun 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest if thefts are not disclosed
चोरियों का खुलासा न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

छपार। गांव रेई में दो घरों में चार दिन पूर्व हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को रामपुर पुलिस चौकी पहुंचकर प्रदर्शन किया। सीओ सदर को ज्ञापन सौंपकर जल्द खुलासे की मांग की गई।

थाना क्षेत्र के गांव रेई में चार जून की देर रात्रि बदमाशों ने देवेंद्र त्यागी व सुशील त्यागी के घरों में घुसकर लाखों के नकदी-जेवरात चोरी कर लिए थे। कई अन्य घरों में भी बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों में जाग हो जाने के कारण बदमाश फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में डॉग स्क्वॉड के साथ कांबिंग भी की थी, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े थे। ग्रामीण तभी से उक्त घटनाओं का खुलासा किए जाने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को गांव निवासी ग्रामीण रामपुर पुलिस चौकी पहुंचे और प्रदर्शन कर चार दिन में भी चोरियों का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। सूचना पर सीओ हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्हें ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की। सीओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed