फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers of the district await PM housing scheme

ग्रामीणों को पीएम आवास योजना का इंतजार

Thu, 10 Oct 2019 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers of the district await PM housing scheme
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का जिले में अभी तक आगाज नहीं हो पाया है। प्रशासन ने इस योजना में जिले के सभी नौ ब्लाक के 3989 पात्रों की सूची सरकार को भेज रखी है। एक साल पहले सूची भेजे जाने के बाद भी इन आवासहीन लोगों को कुछ नहीं मिला है। अफसरों का एक ही जवाब है, नाम सरकार को भेज रखा है। इसके बाद से जो पात्र आ रहे हैं, अफसर उन्हें टरका रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में पीएम आवास योजना गति पकड़ रही है और पात्रों के चयन के साथ आवास आवंटन की प्रक्रिया चल रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक इस योजना का आगाज नहीं हुआ है। 2011 के आर्थिक सर्वे के आधार पर जिले के ग्रामीण अंचल में केवल 185 ऐसे परिवार सामने आए थे, जिनके पास अपने आवास नहीं थे। इन ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आवास योजना, अंबेडकर आवास योजना आदि में मकान बनाकर दिए गए। इनमें केवल दो परिवार ही ऐसे बचे, जिनके आवास अभी तक नहीं बन पाए हैं। 2018 में जिला प्रशासन ने पंचायत सचिव, लेखपाल आदि से सर्वे कराया। जो लोग सीधे अफसरों के पास आवास के लिए प्रार्थना पत्र लेकर आ रहे थे, उन सबकी जांच कराई। पूरी प्रक्रिया के बाद पूरे जिले में 3989 ऐसे पात्र सामने आए जिनके पास अपने आवास नहीं है। इनकी सूची जिला प्रशासन ने सरकार को प्रेषित कर दी। एक साल हो चुका है, अभी तक योजना में किसी पात्र को लाभ नहीं मिला है। अब तो हालात यह है कि योजना के जो पात्र ग्रामीण अफसरों के पास आते हैं, अफसर उन्हें टरकाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

वहलना की रहने वाली सीमा का कहना है कि पीएम आवास योजना ग्रामीण की वह पात्र है। प्रार्थना पत्र लेकर जहां जाती है, कोई सुनता ही नहीं। सरकार कहती है कि सबको मकान मिलेगा, हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। प्रभारी सीडीओ महेंद्र प्रसाद का कहना है कि जिला प्रशासन अपना काम पूरा कर चुका है, पैसा सरकार को जारी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
गांव में योजना में मिलेंगे 1.47 लाख रुपये
मुजफ्फरनगर। पीएम आवास योजना ग्रामीण में एक आवास के लिए एक परिवार को एक लाख 47 हजार दिए जाएंगे। सरकार एक लाख 20 हजार रुपये मकान के लिए देगी। 12 हजार शौचालय के लिए मिलेंगे। 15 हजार आवास बनाने की मजदूरी के रूप में दिए जाएंगे। एक कमरा, रसोई और शौचालय बनाया जाएगा।

-------------------------
शहर में सटे गांवों के ग्रामीण को नहीं मिलेगा लाभ
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव सरवट, गढ़ी, कूकड़ा, अलमासपुर, सुजडू, न्याजूपुुरा, शाहबुद्दीनपुर आदि के ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी समस्या है, वो शहर से सटे है, मगर शहरी योजना का लाभ नहीं ले सकते है, जबकि उनके गांव में यह योजना चल नहीं रही है।
----------------------------------
किस ब्लाक में कितने पात्र
ब्लाक पात्र लाभार्थी
बघरा 319
बुढाना 286
चरथावल 723
जानसठ 332
खतौली 312
मोरना 886
सदर 337
पुरकाजी 499
शाहपुर 235
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed