फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers occupied the fertilizer warehouse of sugarcane committee

गन्ना समिति के खाद गोदाम पर ग्रामीणों का कब्जा

Wed, 22 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers occupied the fertilizer warehouse of sugarcane committee
तितावी । क्षेत्र के गांव लालू खेड़ी में गन्ना समिति के खाद गोदाम पर दीवार व दरवाजा तोड़कर ग्रामीणों पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मंगलवार को बिक्री केंद्र अधिकारी ने थाना तितावी में तहरीर देकर गोदाम को कब्जा मुक्त कराने की मांग की ।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर से शामली जिला अलग होने से कई साल पहले सहकारी गन्ना समिति शामली ने एक खाद गोदाम ग्राम लालू खेड़ी में बनाया था। क्षेत्र के करीब बीस गांवों के किसान इस गोदाम से खाद खरीदते आ रहे है। कुछ वर्ष पूर्व गोदाम की चहारदीवारी व गेट को क्षतिग्रस्त कर ग्रामीणों ने गोदाम के अंदर ही खूंटे गाड़कर अपने पशुओं को धूप में बांधना व गोबर के उपले बनाना तथा कूड़ा डालना शुरू कर दिया था। किसी ग्रामीण ने करीब तीन वर्ष पूर्व एक ट्रक को भी खाद गोदाम के बाउंड्री के अंदर खड़ा किया था। उसे आज तक नही हटाया गया । खाद के इस गोदाम के खाली पड़े कमरों में भी ईंधन भर दिया था।
विज्ञापन

कई माह पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात में ईंधन वाले कमरे में आग लगा दी गई थी, जिससे ईंधन के साथ कमरों के किवाड़, चौखट जल गए थे। सहकारी गन्ना समिति शामली के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस के सहयोग से कब्जा जल्द हटवाया जाएगा। गोदाम की दीवार की मरम्मत व मुख्य गेट पर जल्द किवाड़ लगवाए जाएंगे। उन्होंने इस बारे में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed