फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers objected to the charge sheet filed in court

कोर्ट में दाखिल चार्जशीट पर ग्रामीणों ने उठाई आपत्ति

Thu, 10 Sep 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers objected to the charge sheet filed in court
देवबंद (सहारनपुर)। खटौली के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में एक मुकदमे में विवेचक द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट पर आपत्ति दर्ज कराते हुए मामले की पुन: जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खटौली के ग्रामीण तहसीन अहमद, साजिद, आदेश, बिजेंद्र, नरेंद्र आदि ने बताया कि विगत 22 अप्रैल को लोगों से श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के नाम पर अवैध उगाही की जा रही थी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जब पुलिस गांव में पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में ग्राम प्रधान समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, श्रम विभाग के उपायुक्त नीरज चौधरी ने भी धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। परंतु पुलिस ने मामला रफा दफा करा दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि विवेचक द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में फेरबदल किया गया है। घटना ग्राम प्रधान के घेर की थी जबकि पुलिस ने चार्टशीट में घटनास्थल गांव का तिराहा दिखाया।
विज्ञापन

ग्रामीण साक्ष्य उपलब्ध कराएं, विवेचना में करेंगे शामिल
मामला उनके संज्ञान में आया है। अब प्रकरण में पुन: विवेचना कराई जा रही है। यदि ग्रामीणों को लगता कि विवेचक ने फेरबदल किया है तो वह उन बिंदुओं के साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा दें। जिन्हें विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा। -रजनीश उपाध्याय, सीओ देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed