फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers lock the powerhouse

ग्रामीणों का हंगामा, बिजलीघर पर तालाबंदी की

Tue, 12 Jun 2018 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 12 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers lock the powerhouse
बिजलीघर पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा में करंट लगने से एक भैंसें की मौत हो गई। गनीमत है कि दो कबड्डी खिलाड़ी बाल-बाल बचे। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर की तालाबंदी कर घंटों हंगामा किया। सूचना पर एसडीओ बिजलीघर पर पहुंचे और पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने के साथ दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। किसान ने विद्युत विभाग के एसएसओ के विरुद्ध थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा में सोमवार की सुबह गांव के दो कबड्डी खिलाड़ी हिमांशु और विराट गांव के ही सुखपाल पुत्र श्याम सिंह का भैंसा बुग्गी लेकर खेत पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उन्हें करंट लगने का एहसास हुआ। देखा कि भैंसा भी विद्युत करंट की चपेट में आ रहा है।
विज्ञापन


वह अपनी जान बचाने के उद्देश्य से बुग्गी से नीचे कूद कर खेतों में घुस गए। हाईटेंशन लाइन के करंट से भैंसा बुरी तरह जख्मी हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों युवकों ने इसकी सूचना अपने परिजनों के साथ अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण परिजनों के साथ गांव में स्थित बिजलीघर पर पहुंचे, जहां उन्होंने वहां तैनात एसएसओ से विद्युत लाइन चालू करने की जानकारी लेनी चाही, तो एसएसओ ने ग्रामीणों को बताया कि उसने कोई विद्युत लाइन चालू नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि उक्त विद्युत लाइन रविवार को खराब हो गई थी, जिसके बाद से उक्त लाइन को बंद कर दिया गया था। इसके बाद  एसएसओ ने विद्युत लाइन को चालू कर दिया, जिससे करंट फैल गया और उनके भैंसें की मौत हो गई। एसएसओ द्वारा सही जवाब नहीं देने से ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया और वह शाहपुर थाने पहुंचे।

एसएसओ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद सभी ग्रामीण बिजली घर पहुंचे, जहां बिजलीघर की तालाबंदी कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस बिजलीघर पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से धरना प्रदर्शन समाप्त करने की बात कही।


पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ केके त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे और मृत भैंसें का पोस्टमार्टम किया। ग्रामीण बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते रहे। सायंकाल करीब छह बजे विद्युत निगम के एसडीओ प्रशांत कांत धरनारत  ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना  की जानकारी लेते हुए आश्वासन दिया कि पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा दिलाया जाएगा। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान काफी ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed