फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers got relief due to decrease in the water level of Nagin river

Muzaffarnagar News: नागिन नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों को मिली राहत

Sun, 16 Jul 2023 04:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers got relief due to decrease in the water level of Nagin river
शनिवार को तीन गांवों के किसानों की फसलें पानी में डूब गई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नागिन नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। बारिश के दौरान मवाना मार्ग पर बनाए गए अस्थायी पुल से पानी की निकासी न होने के कारण तीन गांवों के किसानों की फसलें पानी में डूब गई थी।
बरसात में गांव कवाल के नाले से अचानक आए पानी से नागिन नदी का जलस्तर बढ़ गया था। मवाना मार्ग पर पुराने पुल को तोड़ कर बनाए गए अस्थायी पुल से नदी के पानी की निकासी न होने से गांव जावन, खोकनी, पलड़ी के जंगल में पानी भरने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं थी। नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी गांव जावन तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

एसडीएम सुबोध कुमार ने नदी पर पहुंच कर निरीक्षण किया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर मौके पर जेई को बुलवाया गया। एसडीएम ने जेसीबी मशीन की मदद से अस्थाई पुल के निकट बह कर आए मलबे की सफाई करा कर पानी की निकासी कराई। ग्रामीणों ने बताया कि नदी के पुल से पानी की निकासी होने पर जलस्तर कम हुआ है। जंगल में भी पानी का स्तर घट गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। कहना है कि बारिश न हुई तो दो दिन में खेतों में भरा पानी पूरी तरह से निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी में बह कर आए मृत गोवंश
खतौली। ग्रामीणों ने बताया कि मवाना मार्ग पर बनाए गए अस्थाई पुल के निकट की गई सफाई के दौरान कई मृत गोवंश मिले हैं। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से जंगल में घूम रहे निराश्रित गोवंश की पानी में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed