{"_id":"5ed3f15d8ebc3e90a8333601","slug":"villagers-gave-35-thousand-in-pm-care-fund-muzaffarnagar-news-mrt4842437198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पीएम केयर फंड में दिए 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पीएम केयर फंड में दिए 35 हजार
विज्ञापन

चरथावल। बिरालसी मंडल से जुड़े गांव के ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 35 हजार रुपये एकत्र किए। रविवार को बिरालसी के मंडल अध्यक्ष विकास आर्य ने जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को इकट्ठा की राशि के चेक सौंपे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दानदाताओं द्वारा इस कार्य में सहयोग की सराहना की। राजीव पुंडीर, साजिद मुखिया मौजूद रहे। उधर, दूधली के दुर्गा मंदिर समिति के तत्वावधान में आरएसएस से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं गांव में डोर-टू-डोर करीब चार हजार मास्क वितरित किए।
व्यापारियों ने की लकड़ी मंडी चालू कराने की मांग
चरथावल। चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग पर लगने वाली लकड़ी मंडी को शुरू कराने के लिए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मांग की है। व्यापारी इरशाद त्यागी ने ट्विटर पर पोस्ट भेजकर बताया कि लॉकडाउन के दौरान व्यापार बंद होने के कारण व्यापारियों, मजदूरों और जरूरतमंदों के परिवारों के समक्ष आर्थिक तंगी का खतरा मंडरा गया है। चरथावल मंडी में मुजफ्फरनगर जनपद के अलावा दूरदराज जिलों के गांवों से सैकड़ों लोग पापुलर और यूकेलिप्टस की लकड़ी बेचकर बेटी की शादी, बच्चों का शिक्षण शुल्क और परिवार की जरूरतों का बंदोबस्त करते थे। मंडी बंद होने के कारण ढाई महीने से किसान, मजदूर और माल ढोने वाले हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। पेराई सत्र में गन्ना भुगतान विलंब होने के कारण पापुलर के पेड़ों की नकद बिक्री किसानों के लिए मुफीद माना जाता है। लकड़ी व्यापारियों ने नई गाइडलाइन के मुताबिक इस धंधे को शुरू कराने की मांग की है।