{"_id":"60ca40c28ebc3e7090498d77","slug":"villager-dies-eight-infected-found-muzaffarnagar-news-mrt5430605157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की मौत, आठ संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की मौत, आठ संक्रमित मिले
विज्ञापन
ग्रामीण की मौत, आठ संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण कम हो गया है और मरीज भी कम मिल रहे हैं, मगर अभी मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को भी कोविड अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। आठ संक्रमित नए मिले हैं, जबकि 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब मरीजों की संख्या 205 रह गई है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बघरा ब्लाक के गांव तितावी निवासी 65 वर्षीय ग्रामीण को कोरोना संक्रमित होने पर गंभीर अवस्था में बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण से 266 नागरिकों की मौत हो चुकी है। बुधवार को विभिन्न जांच में आठ नए संक्रमित मिले हैं। शहर में दो, शहर से सटे क्षेत्र में एक, पुरकाजी में दो, खतौली में एक, बघरा में एक और जानसठ ब्लाक क्षेत्र में एक मरीज मिला है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। बुधवार को 19 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक जनपद में 30495 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 30024 ठीक हो गए है। अब जनपद में 205 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।