{"_id":"5835eacf4f1c1b262413c4b2","slug":"village-heads-and-embattled-in-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों और डीएम में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों और डीएम में ठनी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
जानसठ ब्लाक में धरना देते ग्राम प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यशाला का अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने बहिष्कार करते हुए धरना दिया। वक्ताओं ने प्रधानों के प्रतिनिधियों को जिला पंचायत हॉल से बाहर निकालने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब तक डीएम खेद प्रकट नहीं करेंगे, तब तक प्रशिक्षण का बहिष्कार जारी रहेगा।
बुधवार को प्रधानों ने ब्लाक परिसर में आयोजित होने वाले ग्राम प्रधान प्रशिक्षण का बहिष्कार कर ब्लाक प्रांगण में धरना दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र बालियान और ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पहलवान ने जिलाधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधियों को बैठक से बाहर निकालने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब तक डीएम खेद प्रकट नहीं करते, तब तक कोई भी प्रधान प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग नहीं लेगा।
संगठन के पदाधिकारियों के आने से पहले कुछ ग्राम प्रधानों ने कार्यशाला में जाकर बैग एवं सामान ले लिया था, जो बाद में कर्मचारियों को लौटा दिया गया। धरने पर मंडल अध्यक्ष सतेंद्र प्रधान, ब्लाक मोरना अध्यक्ष अनुज पहलवान, आलोक प्रधान चुड़ियाला, प्रवीण प्रधान दक्षिणी घटायन, खलील गुर्जर तिसंग, मांगेराम, अशोक कुमार, रतन सिंह, विनोद कुमार, इस्तकार, तेेजपाल, चौधरी रवि, बबलू गढ़ी आदि शामिल रहे।