फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Village head's brother-in-law slaps BDC member in Budhana

बुढ़ाना में बीड़ीसी सदस्य को प्रधान के देवर ने थप्पड़ मारा

Sun, 10 Apr 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Village head's brother-in-law slaps BDC member in Budhana
बुढ़ाना में मतदान केंद्र के बाहर हंगामा करने वालों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदान के दौरान वोट डालने गए बीडीसी सदस्य को गांव के ही एक युवक ने दोबारा वोट डालने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मार दिया। रालोद विधायक राजपाल बालियान के साथ पहुंचे सपा व रालोद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सीओ के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए। मतदान केंद के बाहर दिन में कई बार भाजपा और गठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। मामले की वीडियो भी वायरल हुई है।
विज्ञापन

बुढ़ाना व शाहपुर ब्लॉक के मतदाताओं के लिए विकास खंड कार्यालय परिसर में मतदान केंद्र बनाया गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव इटावा निवासी बीडीसी सदस्य गुड्डू अपना वोट डालने गया तो आरोप है कि गांव के ही महिला प्रधान रूबी के देवर कपिल ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर नाराज रालोद व सपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। विधायक राजपाल बालियान के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, बालकिशोर त्यागी, सुबोध त्यागी, सुरेंद्र सहरावत, कलवा त्यागी, हाजी जमशैद व पप्पन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विनय गौतम के समझाने पर सभी लोग शांत हुए। मतदान समय के दौरान मतदान केंद्र के बाहर कई बार भाजपा कार्यकर्ताओं की सपा व रालोद कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई। सीओ ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

360 मतदाताओं ने किया मतदान
बुढ़ाना। मतदान केंद्र पर 374 में से 360 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उप जिलाधिकारी अरूण कुमार तथा खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक हुए मतदान में 14 वोटर वोट डालने नही आए।

बुढ़ाना में मतदान केंद्र के बाहर जमे सपा व रालोद कार्यकर्ता।

बुढ़ाना में मतदान केंद्र के बाहर जमे सपा व रालोद कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed