{"_id":"60ad52068ebc3e719e5fa67c","slug":"village-government-took-virtual-oath-muzaffarnagar-news-mrt5398681184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों की सरकार ने वर्चुअल शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों की सरकार ने वर्चुअल शपथ ली
विज्ञापन
गांवों की सरकार ने वर्चुअल शपथ ली
मुजफ्फरनगर। जिले के 498 गांवों में से 395 गांवों में प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इन गांवों में अपनी सरकार का गठन हो गया है। 27 मई को ग्राम पंचायत की पहली बैठक होगी। बैठक में गांव की छह समितियों का गठन किया जाएगा। 103 गांवों में कोरम पूरा नहीं होने हो पाने के कारण शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं किया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारियों ने वर्चुअल शपथ दिलाई। गांवों के सामुदायिक केंद्रों या कॉमन सर्विस सेंटर पर शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई। जिन 103 गांवों में कोरम पूरा नहीं हो पाया था, उनमें शपथ नहीं हो पाई है। खाली पदों पर ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के बाद ही शपथ ग्रहण की प्रक्रिया होगी। सदर ब्लाक में डॉ. नेहा शर्मा ने प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई।
चरथावल के 47 गांवों में बनी सरकार
चरथावल। विकास खंड क्षेत्र में 47 ग्राम प्रधानों और सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानों ने वर्चुअल और सदस्यों को प्रधानों और ग्राम सचिवों ने सीधे शपथ दिलाई। नई सरकार ने गांवों के विकास के लिए हरसंभव काम करने का दावा किया है। बीडीओ तुलसी राम प्रजापति ने विकास खंड कार्यालय से पूरे ब्लॉक की निगरानी ऑनलाइन की। 59 गांवों में 47 गांवों में तैनात ग्राम सचिवों द्वारा चुने प्रधानों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
खतौली में 83 प्रधानों ने ली शपथ
खतौली। ब्लॉक के 83 ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई, जबकि ब्लॉक में गांव मोहद्दीनपुर में कोरम पूरा न होने की वजह से वहां के नवनिर्वाचित प्रधान को शपथ नहीं दिलाई गई। इसलिए मोहद्दीनपुर में एडीओ पंचायत प्रशासक होगे। बीडीओ पवन विश्वकर्मा सहित एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त त्यागी ने ग्राम प्रधानों को ब्लॉक से ही ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराई। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ ही गांव सभा के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। बीडीओ पवन विश्वकर्मा ने बताया कि शपथ दिलाने में कोई दिक्कत नहीं आई।
पहली बैठक के बाद प्रधानों को मिल जाएंगे अधिकार
बुढ़ाना। कोरोना संक्रमण के कारण खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने जूम ऐप के माध्यम से नव निर्वाचित 60 ग्राम प्रधानों में से 45 ग्राम प्रधानों ने ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराई। बीडीओ ने बताया कि कोरम पूरा करने करने वाले सभी 45 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलवाई गई। कोरम पूरा न होने के कारण 15 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके। ग्राम प्रधानों की पहली बैठक 27 मई को होगी। पहली बैठक के बाद सभी ग्राम प्रधानों को सभी अधिकार मिल जाएगें।
जानसठ में 41 प्रधानों को दिलाई गई शपथ
जानसठ। विकास खंड के 41 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों को बीडीओ संत प्रकाश ने ऑनलाइन पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुतुबपुर में सलमा, चितौड़ा से खुर्शीदा, पिमौडा से खुश नगमा, कवाल से नईमा, सालारपुर से राजू धीमान, ढांसरी से अरुणा शर्मा सहित कुल 41 ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की है।
शाहपुर में 26 प्रधानों ने ली शपथ
शाहपुर। बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया ने 40 ग्राम पंचायतों में से 26 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 14 ग्राम पंचायत के प्रधानों को कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नही दिलवाई जा सकी। एडीओ पंचायत सुनील कुमार ने बताया कि कोरम पूरा होने के बाद ही शपथ दिलाई जाएगी।
ऑनलाइन शपथ लेना एक नया अनुुुभव
भौराकलां। भौराकलां के समाज सेवक जूनियर स्कूल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राहुल चौधरी एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण की। उधर गांव मुंडभर में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रेखा ने वर्चुअल शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात ग्राम प्रधान ने कहा वर्चुअल रूप से शपथ लेना एक नया अनुभव है।
गांव की सरकार ने संभाला कामकाज
भोपा। भोपा की ग्राम प्रधान रेखा देवी ने ऑनलाइन शपथ लेकर आज से ग्राम पंचायत का कामकाज संभाल लिया है। इसी के साथ ही अथाई के ग्राम प्रधान रविंद्र उर्फ छोटा, कादीपुर में शौकीन, सीकरी में राजिंदर सिंह, रहकड़ा में परवेज आलम आदि ग्राम प्रधानों ने ऑनलाइन शपथ ली और कामकाज थाम लिया हैं।
बघरा में 33 प्रधानों ने ली शपथ
तितावी। बघरा ब्लाक के 33 गांव में नवनिर्वार्चित ग्राम प्रधानों ने सदस्यों के पूर्ण बहुमत के साथ शपथ ग्रहण की है। एडीओ प्रदीप ने बताया कि 15 गांवों में कोरम पूरा नहीं होने के कारण शपथ नहीं दिलाई गई।