फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vigyanmati Mata Sangh

‘जीवन में संयम का पालन ही महानता’

Sun, 10 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vigyanmati Mata Sangh
खतौली से हस्तिनापुर के लिए पद विहार करतीं विज्ञानमति माता जी ससंघ। - फोटो : KHATAULI
खतौली। चार माह का वर्षा योग प्रवास पीसनोपाड़ा मंदिर में करने के उपरांत विज्ञानमति माता ससंघ ने नगर से हस्तिनापुर के लिए पद विहार किया। विहार से पूर्व माता ने मंदिर में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन

विहार के समय विज्ञानमति माता ने अमृतमयी वाणी में बताया कि जीवन में संयम का पालन ही महानता है। मनुष्य पर्याय धर्म कार्य करने के लिए मिली है, जो भगवान की सच्ची भक्ति करते हैं, वे ही मुक्ति मार्ग पर आगे बढ़ते हैं। मनुष्य द्वारा किए गए भले एवं महान कार्य द्वारा उपार्जित पुण्य कार्य ही उसके साथ जाएंगे। सांसारिक वैभव व आत्मा को शांति नहीं दे सकते, जो आवश्यकताओं को घटाते हैं, वे ही सच्चे साधक हो सकते हैं। धर्मसभा के बाद मंदिर से दादरी के लिए पद विहार हुआ। पद विहार में मनोज, मुनेश, नीरज जैन, अकलंक जैन, विजय, अरुण, सुशील, रामकुमार, संजय, शशांक, जयभगवान, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed