{"_id":"61ccaaaff114892ce3420200","slug":"vigilance-increased-on-bijnor-muzaffarnagar-border-police-alert-muzaffarnagar-news-mrt5712817102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर-मुजफ्फरनगर सीमा पर बढ़ी चौकसी, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर-मुजफ्फरनगर सीमा पर बढ़ी चौकसी, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रामराज में दुपहिया वाहनो की चैकिगं करती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर-मुजफ्फरनगर सीमा पर बढ़ी चौकसी, पुलिस अलर्ट
मुजफ्फरनगर। मंगलवार रात दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर इंसास राइफल लूटने की घटना के बाद बिजनौर-मुजफ्फरनगर की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई।
पड़ोसी जिला बिजनौर के अफजलगढ़ के गांव भूतपुरी में मंगलवार दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर बदमाशों ने इंसास राइफल लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद अधिकारियों के आदेश पर मुजफ्फरनगर में बिजनौर सीमा पर चेकिंग अभियान शुरू किया। थाना रामराज की गंगा बैराज पुलिस चौकी पर हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों की माने, तो मुजफ्फरनगर के बैराज क्षेत्र के खादर के गांवों में खुफिया विभाग और एटीएस की टीम ने पहुंच कर वहां संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों के बारे में जानकारी की है। उधर, एसपी देहात अतुल सक्सेना ने बताया कि बिजनौर में हुई घटना गंभीर है। पुलिस को सीमा पर सतर्कता व चेकिंग के आदेश दिए हैं।
चरथावल में हमला कर लूटी थी दो एसएलआर
मुजफ्फरनगर के चरथावल के गांव बिरालसी में ईंट भट्टे पर वर्ष 2014 में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर राहुल खट्टा गिरोह के दो शातिरों ने दो एसएलआर लूटी थी। जो बाद में बरामद की गई थी।