फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Viewers liked the portraits at the art exhibition

Muzaffarnagar News: कला प्रदर्शनी में दर्शकों को पसंद आई पोर्ट्रेट

Mon, 24 Feb 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Viewers liked the portraits at the art exhibition
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कलांगन सेवा ट्रस्ट की ओर से डीएवी कॉलेज की डॉ. पीसी बरूआ आर्ट गैलरी में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। रविवार को प्रदर्शनी में दर्शकों ने युवा कलाकारों की जमकर तारीफ की। युवा चित्रकार आकाश तोमर के बनाए पोर्ट्रेट दर्शकों को काफी पसंद आए।
डीएवी कॉलेज के चित्रकला विभाग में राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज आकाश के विभिन्न तकनीकों जैसे चारकोल, ऐक्रेलिक में बनाए पोर्ट्रेट प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही परास्नातक छात्रा आरती ने ऐक्रेलिक रंगों से सुंदर चित्र उकेरे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी देखने आई राजकीय विद्यालय की शिक्षिका सुचित्रा सैनी ने बताया कि युवा कलाकारों ने आधुनिकता और पारंपरिक कलाकारी के साथ चित्र बनाए हैं। पेंटिंग में उनकी प्रतिभा और हुनर साफतौर पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के निदेशक डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं की कला को सामने आने का मौका मिला है। प्रदर्शनी में प्राचार्या प्रो. गरिमा जैन, प्रो. डीके त्यागी, प्रो. वंदना वर्मा, डॉ. रीता मोहन, शिवानी, वर्षा, महक, प्राची, नेहा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed